आशीष अटल दे ज्ञान नवल दे
मानवता का भाव अमर दे
वीणावादिनी, ज्ञानदायिनी,
माँ सरस्वती, हे शारदे
तम आलस्य का हर कर माँ
जीवन पथ का उत्साह चपल दे।
शुभ्र भोर, दमकता दिवस
रजत-सी निशा धवल दे
जीवन मधुर सुर-सज्जित दे
सन्मति से जीवन आंनदित दे।
सुरदायिनी माँ वीणापाणिनी
ज्ञानदायिनी माँ शारदे
आशीष अटल दे ज्ञान नवल दे
शरण तेरी हमे तार दे।
रुचि🙏
Comments
Post a Comment