२६ जनवरी २०२३
२६ जनवरी.......वसंत पंचमी के संग
तिरंगा लहराए चहुं ओर
मां शारदा की स्तुति के संग
विद्या का मोल समझें हम
और लोकतंत्र का दमके रंग।
दिनांक है २६ जनवरी का
और पर्व है वसंत पंचमी का
मां वीणापाणी ले चलें हमे
अज्ञान - तमस से ज्ञानमयी प्रकाश की ओर
लोकतंत्र दे, मानव को, मानव का सम्मानित भोर।
सर्वार्थ सिद्धि योग है,रवि योग के संग
रतिकाम महोत्सव का आरंभ है
गणतंत्र दिवस के संग।
देवी वागीश्वरी ने दिया था ब्रम्हा जी की
मूक सृष्टि को अपनी वीणा का स्वर,
और भारतीयों को बनाया थासंविधान ने
स्वत्व की रक्षा के लिए निडर ।
तिरंगे के रंगों से रंगीन बने ये नभ हमारा
और बसंती सुमनों से सजे हमारी स्वर्णिम धरा।
पर्व द्वय मनाएं हम, दिवस आया है ये
विशेष उल्लास से भरा। विशेष उल्लास भरा।
रुचि अमित झा
Comments
Post a Comment