एक नया चंद्रोदय
एक नया चंद्रोदय है
चहुंओर गूंजता भारत का शुभोदय है
चंद्रयान - 3 के कदम धरे हैं
चंद्रमा की धरा पर,
लहराया है तिरंगा शान से
चंद्रमा की धरा पर।
ये चांद आज रात नही लाया है साथ
लाया है गौरवगाथा इसरो की उसके कर्मठ वैज्ञानिकों के साथ
चंदा मामा दूर नहीं, अब
बच्चा, बच्चा जान गया,
इस दिशा में आगे बढ़ना है, हर विद्यार्थी अब जान गया।
पूर्वजों के आन को आज पुनः मिली है जान
रजनीश के दक्षिणी ध्रुव पर, लहरती है तिरंगी शान
छाप पड़ी है भारत की, सनातन धर्म के प्रणेता की
यही गूंज रहा है अब जग भर
चंद्रपथ पर बढ़ चला, बढ़ा और सफल हुआ
यूंही मेरा भारत आगे बढ़े, बढ़ता ही रहे
और इतिहास रचे।
गर्व है कि भारतीय हैं हम
इस ऐतिहासिक क्षण के प्रत्यक्ष दर्शी,
भारतीय हैं हम, हम प्रफुल्लित है क्युकी
एक नया चंद्रोदय है
चहुंओर गूंजता भारत का शुभ्योदय है
रुचि अमित झा🙏
Comments
Post a Comment