भाई, ही तो है.....

भाई,
एक ऐसा शब्द जो यूँही
मुस्कुराहट दे जाय।
सारी चिंताओं से मुक्त कर जाय।

वो भाई ही तो है जो
 एक चॉकलेट के टुकड़े के लिए 
तुम से झगड़ जाय,
तुम पर कोई आंच आये ,तो
सारे जहां से लड़ जाय।

"तू नही समझेगी" कह कर
सारी बातें समझा जाय।
वो भाई ही है जो तुम्हें
समझे और समझा भी जाय।

रक्षा सूत्र का अधिकार,
मां-पापा का प्यार,
भाई से ही सजता है
 पूरा  परिवार।

बचपन की नटखट शरारतों का साथी
लड़कपन के कामो का साथी
हर बात पर झगड़ता रहे ,पर
जिंदगी के हर मोड़ पर साथ दे।

चोटी खींचकर यूँही चिढाये,
सोलह सिंगार में विदाई वही कराए,
खुशनसीब है वो घर जहाँ 
भाई-बहन का प्यार गुंजाय। 

भाई के जीवन में खुशियां की बरसात हो
भाइयो के चेहरे पर मुस्कुराहट हो
प्रति दिन, प्रतिपल, अनवरत
भाई -बहन का साथ हो।


Happy Brothers Day to All...,🙏
RAJ.







Comments

Popular posts from this blog

नया साल और हम

NATIONAL SCIENCE DAY

गणतंत्र दिवस