नववर्ष
नव वर्ष, नव चेतना,
नवल शुभारंभ लाया शुभोदय,
है साथ शुभकामनाएं व
कुमुदित,प्रफुल्लित व नवोदित हृदय
समृद्धि -सुख की वृद्धि हो
नयन आशा पूर्ण , व प्रसन्न प्रवृत्ति हो।
मानव निर्भीक व सृष्टि अनुकूल हो।
देव-देवी दया करें, उन्नति की वृष्टि हो।
हिंदुत्व सदा पुलकित रहे,
हिंदुत्व सदा आलोकित हो।
सकुटुम्ब नव वर्ष की शुभकामना,
आपके कुटुंब को प्रेषित हो।
चैत्र नवरात्र व हिन्दू नव वर्ष
सफल, प्रफुलित ,धन-धान्य
व आरोग्य से परिपूर्ण हो।
रुचि अमित झा
Comments
Post a Comment